उपमंडल सुजानपुर के समीप करोट में एक पिकअप ट्राला अनियंत्रित होकर खेतों में पहुंच गया। इस घटना में पिकअप ट्राला को हल्का नुकसान हुआ है। दाड़ला गांव के भगवान सीमेंट को लेकर निहारी गांव की ओर जा रहे थे। करोट के समीप सामने से आ रहे गाड़ी के कारण चढ़ाई पर भगवान की गाड़ी अनियंत्रित होकर खेतों तक पहुंच गई। गाड़ी को स्थानीय लोगों ने जेसीबी के माध्यम से बाहर निकाला।