फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: डोली घराना में खेल परिसर निर्माण के लिए जमीन देने से लोगों का इंकार

उपमंडल नादौन के अंतर्गत कोहला के डोली घराना गांव में प्रस्तावित खेल परिसर निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने विरोध जताया है। वीरवार को एसडीएम कार्यालय में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों के पुनर्स्थापन के लिए जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन जनसमस्याओं को सुनने से पहले ही मामला इतना उलझ गया कि लोगों ने सरकार पर भूमि देने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए। हालांकि इस जमीन का सोशल इंपैक्ट असेसमेंट पहले हो चुका है। जिसके बाद जमीन अधिग्रहण एक्ट की धारा 11 के तहत यहां पर अनिवार्य जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है हालांकि वीरवार को यहां पर महज पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन पर चर्चा तय थी लेकिन चर्चा के दौरान लोगों की जमीन की तकसीम और अन्य व्यक्तिगत जमीनी मसले भी उजागर हुए हैं। घृहत बाहती चाहंग महासभा के अध्यक्ष आशुतोष पराशर, रमेश चौधरी, लाल चंद चौधरी, सुभाष चंद, सुनील अवस्थी, ब्रह्मी देवी, रजो देवी व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने पहले भी सरकार को भूमि न देने का आग्रह किया था लेकिन आग्रह के बाद भी ग्रामीणों पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए चयनित की गई भूमि पर खेती-बाड़ी करते हैं। जिससे सभी परिवारों का पालन पोषण होता है लेकिन सरकार व प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों की सुविधा को दरकिनार करके जबरदस्ती पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन करवाने में लगे हुए हैं। इसके बाद मौके पर लोगों की मांगे सुनने के लिए पहुंचे भूमि अधिग्रहण प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन कार्य के प्रशासक व एडीसी अभिषेक गर्ग ने लोगों को समझाया और उन्होंने कहा कि आप एक लिखित रूप में अपनी आपत्तियां विभाग को प्रस्तुत करें ताकि समस्या को सरकार के समक्ष रखा जा सके। 31 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें