पुनर्सीमांकन के बाद विकास खंड बमसन के तहत कुठेड़ा और टिब्बी बीडीसी वार्डों में बदलाव से लोग असंतुष्ट हैं। कुछ लोगों ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। अमन जसवाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि पुनर्सीमांकन के बाद स्थानीय स्तर पर अनेक दिक्कतें उत्पन्न हो गई हैं। कुठेड़ा के साथ मझोग पंचायत और टिब्बी के साथ दाई का नौण पंचायत को जोड़ा गया है। यह भौगोलिक दृष्टि से अव्यवहारिक है। कुठेड़ा के साथ दाई को नौण और मझोग के साथ टिब्बी को मिलाया जाए। इससे दोनों क्षेत्रों की आबादी का संतुलन भी समान रहेगा और प्रशासनिक सुविधाएं भी सुगम होंगी। भौगोलिक दृष्टि से भी यही उचित है। मामले की गंभीरता को समझते हुए उचित कार्रवाई की जाए।