फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भोरंज के टाउन भराड़ी में मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

जिला भाजपा की ओर से भोरंज विधानसभा के टाउन भराड़ी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त 1947 की कहानियों को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की और संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अमित शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा भोरंज विधानसभा से पूर्व में पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, पूर्व अध्यक्ष देसराज शर्मा और जिला महामंत्री अजय रिंटू व राजेश सहगल भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली, लेकिन इसके एक दिन पहले यानी 14 अगस्त1947 को देश का सबसे गहरा दर्द मिला, जिसकी लाखों कहानियां आज भी भारत के इतिहास में एक गहरे जख्म की तरह शामिल हैं। उन्होने कहा कि मुगलों और अंग्रेजो की 400 साल से अधिक की गुलामी के बाद देश को आजादी के रूप में एक बड़ी खुशी तो मिली, लेकिन इसके साथ ही बंटवारे का दर्द भी मिला, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के रूप में 2 देशों का जन्म हुआ। ये बंटवारा लाखों लोगों के विस्थापन, हिंसा और अपनों को खोने के दुख की कीमत पर हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें