फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने परेड और योग में लिया भाग

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुए। दिन की शुरुआत सुबह परेड एवं योग सत्र से हुई, जिसका संचालन एनएसएस प्रभारी सुमन बाला द्वारा किया गया। इस सत्र में स्वयंसेवियों ने शारीरिक फिटनेस एवं मानसिक संतुलन के महत्व को समझा। इसके बाद 'स्वच्छ परिसर अभियान' के तहत एनएसएस प्रभारी राकेश चंद के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें सभी स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य राजकुमार सिंह ने स्वयंसेवियों को मार्गदर्शन देते हुए समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी कार्य केवल सेवा ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है। इस अवसर पर डॉ. दीक्षा एवं डा सिमरन शर्मा ने 'मानसिक स्वास्थ्य' विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच अपनाने के व्यावहारिक उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रभारी एन एस एस राकेश चंद ने दोनों चिकित्सकों को अपना बहुमुल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें