पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में आज जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से ही मतदान की प्रकिया शुरू हुई । जिला हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी सहित मतदान किया । मतदान करने पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर ने क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं भी दी और लोगों से बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील भी की। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में पंचायती राज संस्थाओं का महत्वपूर्ण भूमिका होती है और पंचायत तथा क्षेत्र के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों का योगदान होता है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज में 50% भागीदारी महिलाओं के लिए सुनिश्चित की गई है और महिलाओं ने भी विकास में बढ़ चढ़कर भाग लिया है उन्होंने कहा कि आज सभी लोगों को अपने मध्य अधिकार का उपयोग करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में विकास के नाम पर जीत हासिल करने के दावे पर पलटवार करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि नगर निकाय और पंचायती राज के पहले चरण में जो परिणाम सामने आए हैं उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि लोगों ने कांग्रेस की नीतियों को सिरे से नकारा है। उन्होंने कहा कि लोग अपना गुस्सा मतदान के माध्यम से प्रदेश सरकार के खिलाफ निकल रहे हैं। केरल में ईडी पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया लेते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि सत्ता मैं लंबे समय तक रहने के बाद जब भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई होती है तब किसी राज्य में वर्तमान मुख्यमंत्री तो किसी राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री और उनके कार्यकर्ता इसका विरोध करते हैं जोकि अशोभनीय है । उन्होंने कहा कि कोर्ट ने भी ऐसे मामलों पर सख्त रुख अपनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं और निष्पक्षता के साथ जांच करती हैं ऐसे में इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा एस आई आर पर दिए गए फैसले का स्वागत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग जब जनता के दरबार में हार जाते हैं तब कभी ईवीएम, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाने का काम करती है तो कभी एस आई आर पर सवाल उठाते हैं उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव आयोग की कार्यवाही सही है । उन्होंने कहा कि अब ऐसे लोगों और पार्टियों को बार-बार चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज उठाना बंद करना चाहिए।