फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विधायक सुरेश कुमार बोले- जाहूवासियों को बैंकिंग सेवाओं के लिए मिला एक और विकल्प

तीन जिलों के संगम स्थल व्यापारिक कस्बे जाहू में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की शाखा खोली गई है। विधायक सुरेश कुमार ने शनिवार को इस नई शाखा का विधिवत उदघाटन किया। क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जाहू में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास की शाखा खुलने से स्थानीय लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक और अच्छा विकल्प प्राप्त हुआ है। उन्होंने बैंक के अधिकारियों से बैंक की ओर से दी जा रही विभिन्न सेवाओं एवं ऋण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया, ताकि लोग इनका भरपूर लाभ उठा सकें। इस मौके पर कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, रोशन लाल शर्मा, विजय बन्याल,चमन लाल शर्मा काकू, खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें