फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विधायक आशीष शर्मा ने भुरान में महिला मंडल भवन का किया उद्घाटन

सदर विधायक आशीष शर्मा ने वीरवार को धलोट पंचायत के भुरान गांव में महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। यह भवन विधायक निधि, 15वें वित्तयोग और राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार की निधि से बनाया गया है। इस अवसर पर विधायक ने गांववासियों को बधाई देते हुए कहा कि छह लाख रुपये से निर्मित इस भवन से गांववासियों को विभिन्न सामाजिक सरोकारों में लाभ मिलेगा। उन्होंने गांववासियों के प्यार और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि वह लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर जनसमस्याओं का समाधान कर रहे हैं। पंचायत प्रधान ज्योति देवी ने कहा विधायक आशीष शर्मा के इस प्रयास से गांववासियों में खुशी की लहर है और वे अपने नए महिला मंडल भवन का उपयोग विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कर सकेंगे। उन्होंने समस्त गांववासियों की ओर से विधायक का आभार व्यक्त किया। इस मौके ग्राम केंद्र अध्यक्ष युद्धवीर, चमेल सिंह, बूथ अध्यक्ष कैप्टन यशपाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभम पठानियां, वतन सिंह, कुलवंत, रजत सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें