फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कांस्टेबल के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण, रोजाना 15 अभ्यर्थियों को बुलाया

जिला हमीरपुर के लिए पुलिस आरक्षी कांस्टेबल के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में करवाया जा रहा है। अब तक 50 के करीब अभ्यर्थियों का परीक्षण किया जा चुका है। जिन अभ्यर्थियों का परीक्षण हो चुका है, उनको एमएस की ओर से मेडिकल सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। शुक्रवार को एमएस ऑफिस के बाहर अभ्यर्थी कतार में खड़े हैं। हाल ही में अभ्यर्थियों का पुलिस आरक्षी पदों पर चयन किया गया है। आगामी प्रक्रिया के तहत इन मेडिकल करवाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में करीब 86 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। चार नवंबर से यह प्रक्रिया शुरू की गई है। अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों का परीक्षण किया जा रहा है, उनको मेडिकल प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है। उसके बाद पुलिस विभाग की ओर से आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देसराज शर्मा ने बताया कि लगभग 86 अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हुई थी। रोजाना 15 के करीब अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण हो चुका है, उनको सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी दिनों में यह परीक्षण कार्यक्रम जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें