फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम हुआ, आज होगा अंतिम संस्कार

Ankesh Dogra Updated Thu, 18 Jun 2026 10:33 AM IST

ओमान में अमेरिकी हमले के दौरान जान गंवाने वाले हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी डेक कैडेट आदित्य शर्मा के पार्थिव शरीर का गुरुवार को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम किया गया। शवगृह में दो डॉक्टरों के दल ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया। इस दौरान आदित्य के चाचा सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे। प्रारंभिक तौर पर आदित्य के सिर पर गहरी चोट के निशान दिखाई दिए हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान उपमंडल अधिकारी (नादौन) निशांत शर्मा, पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल भी शवगृह पहुंचे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। आदित्य शर्मा की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के उनके गांव पहुंचने की संभावना है। क्षेत्र के लोग नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने की तैयारी में हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें