फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: जनकल्याण सभा ने नशे के विरूद्ध जागरूक किए निजी स्कूल के विद्यार्थी

चिट्टे पर चोट अभियान के अंतर्गत सर्व जनकल्याण सभा की ओर से जिला मुख्याल में निजी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। नवीन शर्मा ने कहा कि नशा एक सामाजिक अभिशाप है जो न केवल एक व्यक्ति तक सीमित है बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देता है और हमारे देश व प्रदेश के युवा ही नशे की इस गंभीर समस्या को जन जागरण अभियान चलाकर रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत युवाओं को नशे की कुरीतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। नशा व खासकर चिट्टा आजकल पूरे समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है, जिसके दुष्परिणाम बहुत ही भयावह हैं। नशे के खिलाफ इस लड़ाई को लड़ना केवल संस्थाओं की ही जिम्मेदारी नहीं है बल्कि समाज के हर व्यक्ति, प्रबुद्ध जन ,अभिभावक, महिलाएं और युवाओं की सामूहिक जिम्मेवारी है। कार्यक्रम में संस्था के जिला अध्यक्ष भूपिंद्र बन्याल, युवा प्रमुख अजय शुक्ला, रवि धीमान सचिव सुरेंद्र अत्री उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें