उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर के परिसर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय यूथ दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण चौधरी की अगवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान निजी तथा सामाजिक हितों पर फोकस किया गया। कार्यक्रम में टैक्सी चालकों को बेस्ट बिन बांटे गए। 1 अगस्त 2024 से डस्टबिन गाड़ियों में बहुत जरूरी कर दिए गए हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ तथा एचआईवी एड्स और टीवी की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम में काफी संख्या में टैक्सी चालक मौजूद रहे। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस हर वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्वभर में युवाओं से संबंधित मुद्दों, चुनौतियों और अवसरों पर ध्यान केंद्रित करना तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय विकास में बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में हमीरपुर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। टैक्सी चालकों को जहां बेस्ट बिन बांटे गए वहीं एचआईवी एड्स और टीबी के बारे में भी जागरूक किया गया।