हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक बस स्टैंड हमीरपुर में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में पेंशन हर माह देरी से मिलने पर सरकार व निगम प्रबंधन के प्रति गहरा रोष प्रकट किया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने बताया कि सरकार व निगम प्रबंधन डीए का एरियर, 1-1-2016 का पे स्केल एरियर, दो स्पेशल वेतन वृद्धियों का एरियर नहीं दिया गया है। सरकार 8500 पेंशनरों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने निगम प्रबंधन को अगाह किया है कि शीघ्र अतिशीघ सभी वित्तीय लाभों तथा चिकित्सा बिलों का भुगतान किया जाए। पेंशन का स्थाई हल कर पहली तारीख को देना सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा शीघ्र ही आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व निगम प्रबंधन की होगी।