फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राष्ट्रीय सेस्टोबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के बेटों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

उत्तराखंड में चल रही राष्ट्रीय सीनियर सेस्टोबाल प्रतियोगिता में प्रदेश बेटों की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते जीत दर्ज की है। प्रदेश सेस्टोबाल संघ के प्रदेश महासचिव विरेंद्र ठाकुर ने बताया कि वीरवार को पहले मैच में हिमाचल ने पुडूचेरी की टीम को 42-18 के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में महाराष्ट्र की टीम को 32-2 के अंतर पर पराजित करके खिलाड़ियों ने जीत के क्रम जारी रखा। तीसरे मैच में प्रदेश व उत्तराखंड की टीम के बीच कांटेदार टक्कर हुई। जिसमें दोनों टीमें 16-16 से बराबर रही और मैच टाई रहा। चौथे मैच में प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रर्दशन करते हुए केंद्रीय भारत की टीम को 48-2 के अंतर से पराजित करके जीत को जारी रखा। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम का मुकाबला हरियाणा राज्य के साथ नौ जनवरी होगा। प्रदेश के खिलाड़ियों में प्रदेश की टीम के कप्तान व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिज्जुवल ने सबसे अधिक अंक दर्ज किए हैं, जबकि उप कप्तान अभिषेक ठाकुर, सौर्य, सुभम, रजत जिप्सन आदि का प्रथम चार मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।प्रदेश सेस्टोबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत शर्मा ने अच्छे प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को बधाई दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें