शिवपुरी धाम समताना में दशहरा पर्व से एक दिन पूर्व मंगलवार केा नगर शोभा यात्रा के साथ उत्सव का आगाज होगा। समताना से यह यात्रा ढोल नगाड़ों की थाप पर सुबह नौ बजे शुरू हुई। शोभायात्रा के दौरान बिझड़ी और सलौणी में शिव भक्तों ने भव्य झांकिया निकाली। इस दौरान रामायण के पात्रों के संवाद भी शोभायात्रा में दिखाए गए। मंदिर में दशहरा पर्व को लेकर रावण का पुतला 100 फीट, जबकि मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले 60-60 फीट के बनाए गए हैं। प्रदेशभर में शिवपुरी धाम समताना में दूसरे नंबर पर इतने बड़े स्तर पर यह पुतले बनाए जाते हैं। ऐसे में मंदिर कमेटी ने अगस्त माह में ही मंदिर में पुतलों के निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया है। विशेष रूप से बाहरी राज्य से कारीगर कार्य कर रहे हैं। नगर शोभा यात्रा में बाहरी राज्यों से रंगमंच के कलाकार भगवान श्रीराम दरबार, शिव परिवार,माता चामुंड़ा,भगवान शिव का महाकाल रूप और उनके अघोरी, भागवान गणेश की झांकियां निकाली गई हैं। हमीरपुर बाइपास से से शोभा यात्रा पैदल मुख्यालय स्थित गांधी चौक तक पहुंची। यहां पर कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। गांधी चौक से कलाकार हथली खड्ड से होकर भोटा से ऊखली होते हुए वापस मंदिर के लिए रवाना हुई।