फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पंचायतों के पूर्व प्रतिनिधियों ने जनता संग डीसी कार्यालय में किया प्रदर्शन

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की पांच पंचायतों को विकास खंड सुजानपुर में शामिल करने का पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों ने विरोध जताया। सोमवार को पांचों पंचायतों के पूर्व प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों के साथ डीसी ऑफिस में प्रदर्शन किया। इन पंचायतों में ग्राम पंचायत कुठेड़ा, टिब्बी, देई का नौण, मझोग सुल्तानी व ख्याह शामिल हैं। पंचायतों के लोगों ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। लोगों ने बताया कि अब पंचायतों को सुजानपुर विकास खंड में शामिल किया गया। इससे काफी दिक्कतें आ रही हैं। बुद्धि सिंह ने बताया कि यदि समस्या का हल नहीं हुआ तो आगामी दिनों में चक्का जाम किया जाएगा। सरकार ने मनमर्जी से कार्य किया है। सुजानपुर के विधायक मुख्यमंत्री के समक्ष इस मामले को उठाए। अमन जसवाल ने बताया कि सभी हमीरपुर विकास खंड में काम करवाते हैं। पिछली सरकार ने लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय हमीरपुर से बदलकर टौणी देवी तबदील कर दिया था। पांच पंचायतों में से एक भी व्यक्ति विकास खंड सुजानपुर और टौणी देवी जाने के लिए सहमत नहीं है। स्वयं सहायता समूह से शालु ने बताया कि सभी पंचायतों का उपमंडल, तहसील व अन्य सभी प्रकार के कार्यालय भी हमीरपुर में ही हैं। समस्त पंचायतवासियों में सरकार के इस फैसले का रोष है। उन्होंने मांग रखी है कि ग्राम पंचायतों को विकास खंड हमीरपुर में ही रखा जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें