सदर थाना के तहत सासन क्षेत्र में रंजना देवी की मौत मामले में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। झनियारी में परिजनों ने शव को सड़क के बीच में रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजन उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। चक्का जाम के कारण सड़क पर जाम लग गया। एएसपी राजेश सहित अन्य अधिकारी मौके पर हैं।