फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन

पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न रोचक और प्रेरणादायक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लेखन प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं के छात्र नितिन ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान, कक्षा दसवीं की प्रतिभाशाली छात्रा केंजल ने द्वितीय, कक्षा नौवीं की छात्रा अंजलि ने तृतीय स्थान हासिल किया। नृत्य प्रतियोगिता में दसवीं की छात्रा केंजल प्रथम, कक्षा दसवीं की छात्रा स्मृति दूसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. हरदीप ठाकुर ने की। इस अवसर पर अध्यापिका प्रवीण, सपना, इंदु, मीनाक्षी ऊषा, सोनिया, नीना, अंजनी, माया और विजय,अश्वनी,रमेश बलवीर, अजय, आचार्य अमित, वीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें