फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पूर्व सैनिकों ने करवाया दस्तावेजों का सत्यापन

सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय हमीरपुर के अंतर्गत उप क्षेत्रीय रोजगार कक्ष में मंगलवार को पटवारी पदों के लिए पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के दस्तावेजों का सत्यापन किया। प्रक्रिया में सोलन और हमीरपुर जिलों के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और अपने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। विशेष सत्यापन अभियान में कुल 50 पूर्व सैनिकों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाया। उप क्षेत्रीय रोजगार कक्ष हमीरपुर के अधिकारी रविंद्र ठाकुर ने बताया कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया जाएगा, जिसके आधार पर आवश्यकता अनुसार नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें