फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: डॉक्टर रमेश भारती बोले- महिला स्टाफ और छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप निराधार

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने अपने ऊपर लगे महिला स्टाफ और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि मेरे खिलाफ षडयंत रचा जा रहा है। मेरी छवि को धूमिल किया जा रहा है। डॉ. रमेश भारती मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बैठक की। बैठक में फेकेल्टी एसोसिएशन, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन, तीन वर्षों की स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन व नर्सिंग एसोसिएशन शामिल थे। बैठक में प्राचार्य डॉ. रमेश भारती पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। प्रशिक्षु छात्राओं ने बताया कि प्राचार्य बहुत शिष्ट हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में स्टूडेंट काउंसिल एसोसिएशन 2023 की प्रधान शालिनी शर्मा ने बताया कि उनके कार्यकाल में कोई अभद्र व्यवहार नहीं हुआ है। अगर कोई शिकायत है तो जांच की जाए, अन्यथा छवि खराब नहीं होनी चाहिए। स्टूडेंट काउंसिल एसोसिएशन 2025 की प्रधान कशिश राणा ने बताया कि कभी भी अनुचित व्यवहार नहीं हुआ है। यौन उत्पीड़न निवारण समिति की प्रधान डॉ. अंजलि सोनी ने बताया कि उन्हें अभी तक ऐसी शिकायत नहीं आई है। गौर रहे कि प्रधानाचार्य पर लगे आरोपों पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है। जांच कमेटी ने महिला स्टाफ, छात्राओं तथा अन्य कर्मचारियों से बातचीत की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें