फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर जिले को खेलों के क्षेत्र में प्रदेश भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गवर्नर ट्रॉफी से किया सम्मानित

हमीरपुर जिले की अंडर-14 टीमों ने गत वर्ष राज्य स्तर पर 20 ट्रॉफियां जीतकर प्रदेश भर में नया रिकॉर्ड कायम किया है। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर को खेलों के क्षेत्र में प्रदेश भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गत दिनों ही गवर्नर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। जिला प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी करतार चंद ने गर्वनर ट्रॉफी मिलने पर खुशी जाहिर की है। जिला प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी करतार चंद ने कहा कि हमीरपुर जिले के अंडर-14 खिलाड़ियों ने वर्ष 2024-25 के सत्र में फुटबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, एथलेटिक, जूडो, बास्केटबॉल, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, योगा और रेसलिंग में 20 ट्रॉफियां जीत कर प्रदेश भर में नया रिकॉर्ड बनाया है। 38 छात्र खिलाड़ियों का चयन नेशनल लेवल की खेलों के लिए हुआ था। उन्होंने बताया कि लड़कों के वर्ग में फुटबाल की टीम विजेता, खो-खो की टीम विजेता, जूडो में विजेता, योगा में विजेता और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में फर्स्ट रहे हैं। खो-खो में आठ खिलाड़ी (पांच लड़के व तीन लड़कियां), योगा में छह खिलाड़ी बास्केटबाल में पांच खिलाड़ी (दो लड़के व तीन लड़किर्या), हैंडचाल में चार खिलाड़ी (दो लड़कें व दो लड़कियां), जूडी में चार खिलाड़ी (दो लड़के व दो लड़कियां), एथेलेटिक्स में तीन खिलाड़ी और बॉक्सिंग में एक खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें