फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन, बतौर मुख्यातिथि पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने की शिरकत

हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन सर्वहित सुधार सभा भवन में किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि कांग्रेस पार्टी के हमीरपुर लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने शिरकत की। बैठक के दौरान लोकसभा चुनावों को लेकर रूपरेखा तय की गई तो होने वाले उपचुनावों में भी एकजुट होकर काम करने के लिए आवाहन किया गया। हमीरपुर लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने कहा कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में भी बीजेपी ने विधायकों को खरीद फरोख्त करके सरकारों को गिराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता के दिए हुए जनादेश को बीजेपी पार्टी स्वीकार नहीं कर रही है और पैसे देकर बिकाऊ विधायकों को खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचली लोगों के वोट का बिकाऊ विधायकों ने सौदा किया है और अब चुनावों में हिमाचल की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें