हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बी फार्मेसी के विद्यार्थियों ने बैक सिस्टम में छूट की मांग की है। बी फार्मेसी के कुछ विद्यार्थी शुक्रवार को पुन: एचपीटीयू परिसर पहुंचे। विद्यार्थियों में अमीषा ठाकुर सहित अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि एचपीटीयू की ओर से बैक सिस्टम दिया गया है। इसके बारे में विद्यार्थियों को अवगत नहीं करवाया गया है। इससे पहले चार नवंबर को भी प्रशासन से मांग रखी गई थी। उन्होंने बताया कि बैक सिस्टम के तहत प्रथम सेमेस्टर और दूसरा सेमेस्टर के पेपर पास नहीं होता है तो तीसरे सेमेस्टर में विद्यार्थी नहीं बैठ सकता है। इस बारे बीच सेमेस्टर में बताया गया है। इस सिस्टम के कारण फॉर्म नहीं भरे जा रहे हैं। पंजीकरण के लिए पोर्टल नहीं खुल रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। फीस वापिस करने की बात की जा रही है लेकिन अभी तक फीस रिफंड नहीं की है। तकनीकी विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक राजेश ने बताया कि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक ही विश्वविद्यालय कोर्स करवाती है। छात्रों की मांगों बारे पीसीआई को लिखा गया है।