फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में सीएससीए ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय भोरंज की कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ(सीएससीए) ने सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक तिलकराज, प्रयोगशाला सहायक सुरेंद्र कुमार, शीला ने समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। एकल नृत्य में कुसुम ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय, सुषमा ने तृत्तीय, समूह गान में सीएससीए टीम ने प्रथम, प्रिया व सहयोगियों ने द्वितीय, एकल गान में कनक ने प्रथम, कामिनी ने द्वितीय व शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में प्रिया व सहयोगियों ने प्रथम, काजल व सहयोगियों ने द्वितीय, सानिया व सहयोगियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर नाटक के माध्यम से मोबाइल के दुष्प्रभाव बताए गए। प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने विद्यार्थियों को भविष्य में अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें