रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले ही लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया। खरीदारी के लिए लोग बाजारों में उमड़ पडे़। इससे हर जगह जाम के हालात बने रहें। शाम को बारिश के बीच शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई। लगातार जाम लगने से लोगों को भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। इसके चलते शहरवासियों को जाम से जूझना पड़ा। सड़कों पर बसों, कारों व बाइकों की लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि यातायात पुलिस कर्मी जाम को खुलवाने में निरंतर प्रयास में जुटे रहे। भीड़ के कारण तुरंत जाम खुलवाने के प्रयास विफल हुए। शनिवार को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन के लिए लोग काफी संख्या में गतंव्य की ओर रवाना हुए। इस दौरान बस अड्डा हमीरपुर में भी इस दौरान खासी भीड़ रही। बसों में भी काफी भीड़ रही। शनिवार को भी इससे अधिक भीड़ होने की उम्मीद है। ट्रैफिक इंचार्ज संजय राणा ने बताया कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रयासरत्त है। उन्होंने बताया कि जाम को खुलवाया गया है।