फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: रावड़ा गोगा मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

अंकेश डोगरा Updated Sun, 02 Nov 2025 05:04 PM IST

ऐतिहासिक रावड़ा गोगा मंदिर ग्वालपत्थर में रविवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। प्रातः काल मंदिर परिसर में विधिवत हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के पुजारी जीवन शर्मा ने बताया कि सच्ची लगन और श्रद्धा से की गई पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना से मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। भक्तजनों व महिलाओं ने कीर्तन किया। श्रद्धालुओं ने दोपहर को लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। हर रविवार को यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु पहुंचते हैं। यह आस्था स्थल लोगों की गहरी श्रद्धा और विश्वास का केंद्र बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें