राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की एनएसएस इकाई ने शनिवार को साई सेंटर अणु के सौजन्य से साइकिलिंग रैली का आयोजन किया। रैली का आयोजन नशा मुक्त भारत और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडेज ऑन साइकिल थीम पर किया गया। रैली में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने कहा कि नियमित साइकिलिंग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों से साइकिलिंग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नैसर्गिक दीपिका खन्ना और प्रो. विनोद चंद की देखरेख में रैली का संचालन किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।