फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur College: लगातार तीसरी बार खो-खो और बैडमिंटन चैंपियन, हमीरपुर कॉलेज को मिली मिनिएचर ट्रॉफियां

अंतर महाविद्यालय खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में लगातार तीन वर्षों तक विजेता रहने पर राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर को मिनिएचर ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया है। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से यह सम्मान महाविद्यालय की लगातार शानदार खेल उपलब्धि के लिए दिया गया। प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने 5 और 6 अगस्त को शिमला में आयोजित खेल परिषद की बैठक के दौरान राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. पवन वर्मा को दोनों खेलों की मिनिएचर ट्रॉफियां प्रदान कीं। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के खिलाड़ियों ने अंतर महाविद्यालय स्तर पर खो-खो और बैडमिंटन में लगातार तीन वर्षों तक विजेता रहकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी उपलब्धि के सम्मान में महाविद्यालय को मिनिएचर ट्रॉफियां प्रदान की गई हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और शारीरिक शिक्षा विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और महाविद्यालय की खेल संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. पवन वर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय प्रशासन के साथ प्रशिक्षकों को दिया। उन्होंने खो-खो के कोच विजय और लक्की भानु तथा साई सेंटर के बैडमिंटन कोच प्रेम और प्रभारी दिव्या के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया। लगातार तीन वर्षों की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खिलाड़ियों और खेल विभाग का उत्साह बढ़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें