फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: चमन भाटिया बने पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष

राज्य पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव गजोह में एक निजी होटल में हुआ। कार्यक्रम में काफी संख्या में सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सर्वसहमति से सेवानिवृत डीएसपी चमन भाटिया को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वहीं सेवानिवृत एएसआई लवकेश को महासचिव, उपाध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत डीएसपी राम देव ठाकुर, सेवानिवृत इंस्पेक्टर मनोज वालिया को चुना गया। वहीं वित्त सचिव की जिम्मेदारी सेवानिवृत एएसआई रविंद्र अवस्थी को दी। वहीं प्रेस सचिव का जिम्मा सेवानिवृत इंस्पेक्टर किशन ठाकुर को दिया। चमन भाटिया ने बताया कि तीन साल बाद चुनाव हुए। उन्होंने बताया कि जल्द की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाए। बैठक में लीव इन कैशमेंट, 1-1-2016 से 31-12-2021 तक सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों का संशोधित वेतनमान सहित अन्य मांगों पर चर्चा की। सेवानिवृत पुलिस कर्मियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें