फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का स्वागत

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार अपने गृह जिले में पहुंचने पर कुलदीप सिंह पठानिया का शानदार स्वागत किया गया। वीरवार सुबह जिला हमीरपुर के प्रवेशद्वार उखली में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, विभिन्न बोर्डों-निगमों के निदेशक मंडल के सदस्यों, जिला के अन्य कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने कुलदीप सिंह पठानिया का स्वागत किया। इसके बाद कुलदीप सिंह पठानिया इन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अपने पैतृक गांव छियोड़ी के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनका अन्य जगहों पर भी स्वागत किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें