फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विधानसभा घेराव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

अंकेश डोगरा Updated Fri, 28 Nov 2025 05:07 PM IST

भाजपा किसान मोर्चा समीरपुर मंडल की परिचय बैठक वीरवार को किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल काकू उपस्थित रहे। बैठक के दौरान किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने आगामी चार दिसंबर को धर्मशाला में होने वाले विधानसभा घेराव के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की। इसमें मंडल स्तर से अधिकतम संख्या में किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने, मुद्दों को संगठित रूप से उठाने तथा आंदोलन को अनुशासित और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। बैठक के बाद किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें