पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत सड़क दुघर्टना में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विपिन कुमार पुत्र जगत राम निवासी दैण के रूप में हुई है। युवक सुबह 9:30 बजे दैण की तरफ से मैड़ की तरफ जा रहा था। रास्ते में टियाले दा घट में तीखे मोड़ पर बाइक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इससे युवक की मौके ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक के परिवार सदस्यों व भोटा पुलिस टीम को सूचित किया। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और लोगों के ब्यान लिए। मृतक अपने मां-बाप की इकलौती संतान था। बीए की पढ़ाई के बाद घर पर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर रहा था। भोटा पुलिस सहायता कक्ष की प्रभारी निर्मला देवी ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।