फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: भटोली ने बिलासपुर को फाइनल मुकाबले में हराया

राजकीय महाविद्यालय भोरंज में जारी अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना उत्पन्न करते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय रहना चाहिए। पहले सेमीफाइनल में बिलासपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊना को 23-12 के अंतर से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में भटोली की टीम ने कड़े मुकाबले में कांगड़ा को 30-22 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले ने भटोली ने बिलासपुर को 25-23 से हराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें