फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बगवाड़ा ग्राम सभा में वीबीजीआरजी योजना, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति पर हुई चर्चा

ग्राम पंचायत बगवाड़ा में शनिवार को ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्रोग्राम (जीपीडीपी) के तहत आम ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान वरुण चंदेल ने की, जबकि जिला परिषद सदस्य रजनी देवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। ग्राम सभा में पंचायत प्रधान वरुण चंदेल ने ग्रामीणों को ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान (जीपीडीपी) और वीबीजीआरजी योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों में लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है। उपप्रधान यशदीप चंदेल ने किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से खेती की लागत कम होती है और मिट्टी की उर्वरता के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. कुसुम ने बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा पीने के पानी को उबालकर उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान पुलिस चौकी अवाहदेवी के एएसआई रंगीला राम ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से चिट्टा जैसे घातक नशे की तस्करी रोकने के लिए ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने का आग्रह किया। ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें