फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: वॉलीबॉल में अवाहदेवी ने समीरपुर को 2-0 से हराया, चौगान में हुई जिला स्तरीय वरिष्ठ वॉलीबॉल प्रतियोगिता

अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Nov 2025 06:20 PM IST

जिला स्तरीय वरिष्ठ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभांरभ बुधवार को ऐतिहासिक चौगान में शुरू हुई। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र अत्री बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उद्घाटन सत्र में पहले मुकाबले में सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा की टीम ने स्पोर्ट्स क्लब पटलानदर की टीम को हराया। दूसरे मुकाबले में सुजानपुर ने बधानी को हराया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला अवाहदेवी व नादौन के बीच हुआ। जिसमें अवाहदेवी विजेता रहा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नाल्टी व समीरपुर के बीच हुआ। जिसमें समीरपुर ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला अवाहदेवी और समीरपुर के बीच हुआ। जिसमें अवाहदेवी की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के बाद 12 खिलाड़ियों को चयनित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें