फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सिंथेटिक ट्रैक अणु में हमीरपुर महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सिंथेटिक ट्रैक अणु में हुई। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. अंजू बत्ता सहगल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में रस्सा कस्सी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही, जिसका विद्यार्थियों एवं दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में बीसीए विभाग प्रथम, एमएससी जूलॉजी द्वितीय और एमएससी रसायन विभाग तृतीय जबकि पुरुष वर्ग में बीकॉम विभाग प्रथम, बीबीए विभाग द्वितीय और बीसीए विभाग तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. पवन कुमार वर्मा ने कहा पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रशांत प्रथम, सूर्या द्वितीय, आयुष तृतीय स्थान पर रहे।200 मीटर दौड़ में प्रशांत प्रथम, अंश द्वितीय, उमेश तृतीय स्थान पर रहे।400 मीटर दौड़ में अंश राणा प्रथम, आयुष शर्मा द्वितीय, शुभम तृतीय स्थान पर रहे।800 मीटर दौड़ में आदित्य पटियाल प्रथम, विशाल द्वितीय, सूरज तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में आदित्य कपिल प्रथम, कृष द्वितीय,अथर्व नेगी तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अनन्या प्रथम, मुस्कान द्वितीय, राजिया तृतीय स्थान पर रहीं।200 मीटर दौड़ में अंकिता प्रथम, मुस्कान द्वितीय, विनीता तृतीय स्थान पर रहीं।400 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, रुचि द्वितीय, आंचल तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में अंकिता प्रथम, मुस्कान द्वितीय, पल्लवी राणा तृतीय व लंबी कूद में अनन्या प्रथम, कीर्ति द्वितीय, मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में स्टाफ दौड़ भी करवाई गई। पुरुष वर्ग में डॉ. सतीश सोनी प्रथम, प्रो. संजय चौहान द्वितीय, प्रो. संजय कुमार तृतीय व महिला वर्ग में प्रो. नीना कुमारी प्रथम, अंजू द्वितीय, उर्वशी एवं संदेश तृतीय स्थान पर रहीं।प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से प्रशांत वीर एवं आदित्य कपिल को सर्वश्रेष्ठ धावक, तथा महिला वर्ग से अनन्या शर्मा एवं अंकिता को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें