फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: गौना करौर स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सुनील दत्त शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा,भांगड़ा, समूह गान, लोकगीत, सरस्वती वंदना सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।स्कूल के प्रधानाचार्य जोगिंद्र भाटिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक,खेल और सांस्कृतिक उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक व उत्कृष्ट अन्य उपलब्धियों पर चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उप निदेशक गुणवत्ता नियंत्रक नवीन शर्मा, एसएमसी प्रधान तरसेम लाल, अमीचंद, सोनू कुमार, सतीश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें