ईसीएचएस हमीरपुर नजदीक भोटा चौक हमीरपुर के पास नेवी से सेवानिवृत्त हुए देवी राम शर्मा को सोने की बाली मिली है। किसी की सोने की यह बाली फुटपाथ पर गिरी हुई मिली है। बाली मिलने के बाद जब इसे दो सुनार की दुकानों पर चेक करवाया गया तो पता चला कि यह सोने की है। बेशक यह आकार में छोटी है लेकिन इन दिनों सोने का भाव आसमान छू रहा है। ऐसे में इसकी कीमत हजारों में है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सोने की यह बाली उन्हें ईसीएचएस के पास मिली है। उन्होंने बताया कि इसकी दूसरी बाली को दिखाकर तथा गुम होने वाली तिथि का विवरण देकर इसे लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह बाली उनके पास है तथा इसे जय गणेशा टेंट हाउस जोकि ट्रेफिक कंट्रोल रूम के पास से वहां से ले सकते हैं। इस दौरान उनके साथ समाजसेवी सुदर्शन पटियाल मौजूद रहे। उन्होंने भी बाली मालिकों से पहचान बताकर इसे लेने की आग्रह किया है। नेवी से सेवानिवृत्त देवी राम शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्हें यह सोने की बाली फुटपाथ पर पड़ी हुई मिली है। उन्होंने कहा कि दूसरी बाली लाकर पहचान करने के उपरांत संबंधित मलिक को इस सौंपा जाएगा। उन्होंने अपील की है कि जिस किसी भी की यह बाली है वह पहचान बताकर इसे ले जा सकता है।