फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: 66 लोगों ने किया रक्तदान, विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर बचत भवन में आयोजन

विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने बचत भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें 66 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में मंडी के मंडल आयुक्त आरके पुर्थी, जिलाधीश एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़, होमगार्ड्स के कमांडेंट विनय कुमार, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव लवकेश शर्मा और अन्य अधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्द्धन किया।रक्तदाताओं की सराहना करते हुए मंडल आयुक्त आरके पुर्थी ने कहा कि रक्तदान अपने आप में एक बहुत बड़ा दान है। यह किसी की अनमोल जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और जूस का वितरण किया। जिलाधीश एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने भी सभी लोगों को विश्व रेडक्रॉस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह संस्था हमेशा असहाय एवं जरुरतमंद लोगों की मदद करती है। शिविर में होमगार्ड्स, पुलिस, उपायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा बहुतकनीकी कालेज, होटल प्रबंधन संस्थान, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और आम लोगों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें