फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: जंगलबैरी में 12 फीट लंबे अजगर का किया रेस्क्यू, गीदड़ को बनाया था शिकार

ग्राम पंचायत जंगलबैरी में शनिवार को सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब ग्रामीणों ने विशालकाय अजगर को शिकार करते हुए देखा। प्रत्यक्षदर्शी भीम सिंह रांगड़ा निवासी जंगलबैरी ने क कि शनिवार सुबह 7:00 बजे के करीब उनके घर के समीप जंगली जानवर गीदड़ के चीखने की आवाज सुनाई पड़ी। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो अजगर ने गीदड़ को जकड़ा हुआ था। लोगों के छुड़ाने से पहले ही गीदड़ मर गई थी। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना मशहूर स्नेक कैचर माथुर धीमन को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 12 फीट विशाल अजगर को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि गनीमत यह रही कि वहां पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा अजगर उसे अपना शिकार बना सकता था। रेस्क्यू करने पहुंचे स्नेक मैन माथुर धीमान ने ने कहा कि आजकल बरसात का मौसम है नदियां नालों में बारिश का पानी लगातार आ रहा है। जिसके चलते यह सांप रियाहस इलाकों की तरफ बढ़ रहे हैं। अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। उन्होंने लोगों से सांप के काटने पर तुरंत उपचार करवाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें