पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पांचवें वर्ष के समागम पर वर्चुअल बैठक हुई। बैठक स्कूल प्रधानाचार्य सनम की अध्यक्षता में हुई। बैठक यूट्यूब लाइव के माध्यम से भारतीय शिक्षा मंत्रालय के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पांच वर्ष की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारियां दिखाई गई। लाइव में उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को बढ़ावा देते हुए विदेशी विश्वविद्यालयों से शिक्षा को जोड़ने वाले लक्ष्यों के बारे में जानकारी सांझा की। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भी बच्चों को आभास बैठक के माध्यम से बैठक में भाग लिया। पीएमश्री योजना के जिला समन्वयक सुनील कुमार ने कहा कि जिले के 16 पीएमश्री स्कूलों में भोटा स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल में आगामी पांच वर्षों के लिए विभिन्न योजनाओं के संचालन के लिए बजट जारी होगा। इस मौके पर सेवानिवृत्त एसडीएम नरेश ठाकुर, शकुंतला रामो, मीनाक्षी, बबली, आदर्श लखनपाल सहित अन्य मौजूद रहे।