फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना दिवस पर सुजानपुर चौगान में हुआ भव्य समारोह आयोजन, राज्यपाल बताैर मुख्य अतिथि हुए शामिल

सेना दिवस के उपलक्ष्य पर सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट की ओर से सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में सैनिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में पूर्व सैनिकों की ओर से परेड का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। मेवाड़ राजघराने से ताल्लुक रखने वाले, महान योद्धा महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ विशेष अतिथि (गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी शामिल हुए। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल बीएस जसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा और अध्यक्ष अभिषेक राणा ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। इस समारोह में परेड ऊंट और घोड़ों की टुकड़ी भी परेड में शामिल हुई। विधायक सुधीर शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, आशीष शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें