बैंक यूनियनों के आह्वान पर हमीरपुर में सरकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर की गई इस हड़ताल के कारण बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने बैंकों के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग लागू करने की अपील की। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर पिछले तीन साल से ध्यान नहीं दिया गया है, जिसके कारण उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।