फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने सांसद अनुराग ठाकुर पर बोला हमला

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से चार बार सांसद रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने जुबानी हमला बोला है। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जो सांसद अपने हमीरपुर क्षेत्र के लिए स्टेडियम बनाने की घोषणा तक पूरा नहीं कर पाए, वह आम जनता की उम्मीद पर क्या खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो विधानसभा क्षेत्र में हेलमेट बांटे जा रहे हैं। उन्होंने सवाल पूछा है कि आपदा के दौर में हिमाचल प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है। पांच पैसे की भी मदद करने के लिए अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री से बात तक नहीं की। उन्होंने कहा है कि जो व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा नहीं कर सकता, उसे सांसद बनने का भी कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें