फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत सभा की जिला हमीरपुर की नई कार्यकारिणी का गठन

राजपूत सभा हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को हुआ। जिले के सभी उपमंडलों से आए प्रतिनिधियों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इस अवसर पर सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजपूत सभा जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन समाज की एकजुटता का प्रतीक है और कार्यकारिणी का गठन समाज हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त कार्यकारिणी आने वाले समय में समाज की समस्याओं को उठाने और युवाओं को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएगी। इस मौके पर जिला के सभी मंडलों से आए पदाधिकारियों की औपचारिक नियुक्ति की गई। सभा के दौरान शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। राजपूत महासभा के महासचिव जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि जाति विहीन समाज का गठन होना चाहिए। वहीं राजपूत महासभा के जिला अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि आगामी समय में हमीरपुर में 10,000 लोगों का सम्मेलन हमीरपुर में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें