फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर के पांच पुलिस कर्मचारियों को मिले गृह मंत्रालय के उत्कृष्ट सेवा पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले जिला हमीरपुर के पांच पुलिस कर्मचारियों मानक मुख्य आरक्षी रीता देवी, मानक मुख्य आरक्षी निर्मल सिंह, मानक मुख्य आरक्षी राजकुमारी, मानक मुख्य आरक्षी रवि कुमार और मानक मुख्य आरक्षी हिमानी चौहान को उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया है। शनिवार को पुलिस लाइन परिसर दोसड़का में आयोजित एक समारोह में उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पांचों पुलिस कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए। इस अवसर पर सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि हमीरपुर जैसे छोटे से जिले के पांच पुलिस कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय का प्रतिष्ठित पदक मिलना एक गौरव का विषय है। इससे सभी पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में जोश, उच्च कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। जिला में पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि दिन-रात सेवाएं दे रहे पुलिस कर्मचारियों के कल्याण तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कई सराहनीय कदम उठाए हैं। इनमें पुलिस कर्मचारियों के लिए कैंटीन, खेलकूद और अन्य सुविधाएं तथा सैलरी अकाउंट को बीमा योजनाओं से लिंक करना शामिल है। एएसपी राजेश कुमार ने भी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, अन्य सभी अतिथियों, पदक विजेताओं और उनके परिजनों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग, विजिलेंस की एएसपी रेणु शर्मा, एसडीएम संजीत सिंह, होमगार्ड्स के कमांडेंट विनय कुमार, डीएसपी नितिन चौहान, हरीश गुलेरिया और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें