फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ग्राम पंचायत डुग्घा में लगाया वित्तीय साक्षरता और ग्राहक जागरूकता शिविर

भारतीय रिजर्व बैंक शिमला कार्यालय की ओर से मंगलवार को ग्राम पंचायत डुग्घा में आयोजित वित्तीय साक्षरता एवं ग्राहक जागरूकता शिविर में अधिकारियों ने लोगों को समय-समय पर अपने बैंक खातों का सत्यापन करवाने का आह्वान किया। शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के उप महाप्रबंधक जसविंद्र सिंह औजला मुख्य अतिथि रहे। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य जिला प्रबंधक धर्मेंद्र सायल तथा पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के निदेशक अजय कुमार कटना ने उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने सभी बैंक खातों का एकीकृत अभिलेख, बैंक ग्राहकों के अधिकार, सुरक्षित डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन ठगी से बचाव, बैंक संबंधी शिकायतों के निवारण तथा भारतीय रिजर्व बैंक की शिकायत समाधान व्यवस्था की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें