फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता बंद होने से 45 परिवार नहीं कर पा रहे खेती, ग्रामीणों ने एडीसी को सौंपा मांगपत्र

पुलिस चौकी गलोड़ के तहत खुंगन गांव में एक परिवार की ओर से खेतों तक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है। रास्ता बंद होने के कारण करीब 45 परिवारों के लोग खेती नहीं कर पा रहे हैं। करीब 200 से 300 कनाल भूमि पर खेती नहीं हो पा रही है। यह आरोप खुंगन गांव के लोगों ने लगाया है। इस समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को ग्रामीणों ने एडीसी हमीरपुर से गुहार लगाई है। ग्रामीणों में पृथ्वी चंद, सुरेश कुमार, बीरबल, लीला देवी, सीमा देवी आदि ने बताया कि यह रास्ता सार्वजनिक उपयोग का है। इस रास्ते का उपयोग काफी वर्षों से किया जा रहा है। रास्ता बंद होने के कारण वे अपनी जमीन तक न तो ट्रैक्टर ले जा पा रहे हैं और न ही बीजाई का कार्य कर पा रहे हैं। खेती का सारा काम ठप पड़ा है। इससे गांव के लोगों के सामने रोजगार और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एक परिवार ने पिछले लगभग एक वर्ष पहले इस रास्ते पर कब्जा कर लिया है। अब किसी को भी खेतों की ओर जाने नहीं दिया जा रहा। पहले इसी रास्ते से सभी किसान ट्रैक्टर और पैदल खेतों तक जाते थे, लेकिन अब रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि खेती का कार्य ठप पड़ा हुआ है। इसके जमीन पर झाड़ियां उग आई हैं। उपजाऊ जमीन बेकार पड़ी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें