हमीरपुर में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में डीसी अमरजीत सिंह ने कहा कि 18 नवंबर से 2 दिसंबर तक सघन डायरिया एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा। ऐसे में इस दौरान डायरिया-निमोनिया से बचाव के लिए आशा वर्कर्स घर-घर दस्तक देंगी। वहीं, जिला हमीरपुर में पांच वर्ष तक के लगभग 32,258 बच्चों को किया कवर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों के बायो-मेडिकल वेस्ट का सही निष्पादन हो।