फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर में देश का जिला भाजपा किसान मोर्चा की बैठक का हुआ आयोजन

हमीरपुर में भाजपा किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव डेशटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में किसान मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है। बैठक में हर बूथ पर 10 किसान पहरी बनने पर जोर दिया गया है। इस दौरान किसान मोर्चा के सदस्यों और पदाधिकारी को केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का प्रचार और प्रसार करने के लिए भी कहा गया। वहीं इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव डेशटा ने बताया कि प्रदेश के हर जिले में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा बैठके आयोजित की जा रही है और मोर्चा के अध्यक्षों को सभी बूथों पर 10 किसान पेहरी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा कि इन किसान परियों के माध्यम से के माध्यम से केंद्र सरकार की किसान नीतियों को जनता के बीच में प्रचार और प्रचार किया जाएगा । साथ ही प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए भी दिशा निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जहां केंद्र सरकार लगातार जहां केंद्र सरकार लगातार किसानों के हित में योजनाएं तैयार कर रही है परंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने लगातार किसान विरोधी तथा आम जनता के लिए पूर्व सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया है उन्होंने कहा कि बैठक में पदाधिकारी को केंद्र सरकार की द्वारा चलाई जा रही नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए काम करने को भी कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें